फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शौचालय में वसूला जा रहा दोगुना शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार में लिए जा रहे दस रुपये
विज्ञापन

विभाग को दिए हैं छानबीन के आदेश : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके बावजूद कुछ शौचालयों में कर्मचारी न सिर्फ शुल्क वसूल रहे हैं बल्कि दोगुना पैसे ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के लक्कड़ बाजार स्थित नगर-निगम के शौचालय में महिलाओं से यूरिनल शुल्क जोकि निशुल्क है वसूला जा रहा है। यही नहीं यहां उपस्थित कर्मचारी न सिर्फ महिलाओं से यूरिनल का शुल्क वसूल रहीं हैं बल्कि उनसे दोगुना पैसे ले रही हैं। शौचालयों में नगर निगम ने शुल्क 5 रुपये (शौच शुल्क) तय किया है लेकिन इस शौचालय में महिलाओं से 10 रुपये दोगुना शुल्क वसूला जा रहा है। कर्मचारी शौचालय इस्तेमाल करने वाली महिला से 10 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। नगर-निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने माना कि शौचालय में दोगुना शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी को इस मामले की जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें