फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: पांच परिवारों का 13 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख

Thu, 18 Feb 2021 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुल्लू जिले की सैंज घाटी के गांव मझाण में आग लगने से 13 कमरों को एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। गुरुवार की अलसुबह लगी आग से पूरा घर स्वाह हो गया है। मकान में पांच परिवारों के 25 लोग रहते  थे। आग लगने के बाद मझाण गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद पुत्र चुनी लाल, धर्म पाल पुत्र चुनी लाल, संजीव पुत्र चुनी लाल, लाली देवी पत्नी चुनी लाल, रमी देवी पत्नी काहन चंद के संयुक्त मकान में गुरुवार की अलसुबह अचानक  चिंगारी सुलग उठी। घर के सभी लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। अचानक आग लगने का पता लगते ही परिवार के लोग बाहर अपनी जान बचाकर भागे और मवेशियों को भी जैसे-तैसे बाहर निकाला।

हालांकि आग पर काबू पाने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते हुए कुछ घंटों में ढाई मंजिला मकान राख के ढेर में तब्दील हो गया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है। टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें