नई दिल्ली में उपचार करवाने के लिए जाने वाले प्रदेश के रोगियों और उनके तीमारदारों को ठहरने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने हिमाचल भवन, नई दिल्ली में मरीजों और तीमारदारों के लिए लिए दो अलग-अलग डोरमेट्री सुविधा आरंभ कर दी है।
इन दोनों डोरमेट्री में 6-6 बिस्तर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर यह सुविधा शुरू की गई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के ही निर्देश पर हिमाचल भवन नई दिल्ली में प्रदेश के उन विद्यार्थियों के लिए भी दो डोरमेट्री बनाई गई थी जो पढ़ाई या परीक्षाओं के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं।
दोनों डोरमेट्री में पूर्व आरक्षण करवाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के शिमला स्थित दूरभाष नंबर 0177-2880426 पर आवेदन किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हिमाचल भवन, नई दिल्ली के रिसेप्शन काउंटर के दूरभाष नंबर 01123716124 पर भी संपर्क किया जा सकता है।