बिहार और हैदराबाद के चुनाव समाप्त होते ही गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दे दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 100 रुपये बढ़ गए। पहली दिसंबर को लगातार चौथे माह घरेलू सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे। पहले दो दिसंबर और मंगलवार 15 दिसंबर को 50-50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। हिमाचल प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर 791 रुपये में मिलेगा, जबकि सब्सिडी की राशि अभी स्पष्ट नहीं है।