फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: हिमाचल में पांच माह बाद बढ़े घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम, शिमला में पेट्रोल-डीजल महंगा

Tue, 22 Mar 2022 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पहली मार्च को भी दाम नहीं बढ़े। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही अब दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पांच माह बाद घरेलू एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। गैस कंपनियों ने मंगलवार सुबह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं। इस माह घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1052 रुपये चुकाने पड़ेंगे। 994 रुपये घरेलू सिलिंडर का इस माह रेट तय हुआ है। 58 रुपये होम डिलिवरी का शुल्क रहेगा। अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। पहली मार्च को भी दाम नहीं बढ़े। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही अब दाम बढ़ना शुरू हो गए हैं। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर आठ रुपये सस्ता हुआ है। उपभोक्ताओं को इस माह 2176.50 रुपये का व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा। इसमें 82 रुपये डिलिवरी चार्ज शामिल है।

विज्ञापन


जानें बीते पांच महिनों के दाम
अक्तूबर 2021 में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम एक हजार रुपये से पार हो गए थे। घरेलू सिलिंडर 1001.75 में मिल रहा था।  व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 1906 रुपये थे। नवंबर माह में अब होम डिलिवरी के साथ व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 2171 रुपये का था। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलिंडर होम डिलिवरी के साथ करीब 1002 रुपये का मिल रहा था। दिसंबर में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 2273 रुपये का हुआ। जनवरी में व्यावसायिक सिलिंडर सस्ता हुआ, जबकि घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। फरवरी में घरेलू एलपीजी सिलिंडर 866 रुपये का था। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 1666 रुपये का था। पहली मार्च को मार्च में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर 105 महंगा हुआ था। घरेलू सिलिंडरों के लगातार पांचवें माह भी दाम नहीं बढ़े। अब इसके दाम बढ़ गए हैं।

डीजल और पेट्रोल महंगा 
वहीं, शिमला में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। शहर में डीजल 72 पैसे और पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। डीजल 80.34 से बढ़कर 81.72 जबकि पेट्रोल 95.75 से बढ़कर 96.55 रुपये पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई गैस कीमत में वृद्धि जनविरोधी फैसला: राठौर

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने घरेलू रसोई गैस के मूल्यों में वृद्धि पर कहा कि सरकार लोगों पर महंगाई थोप रही है। पहले ही आवश्यक वस्तुओं, दाल और सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। अब रसोई गैस के मूल्यों में एकमुश्त 50 रुपये की वृद्धि जनविरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि घरेलू रसोई गैस के मूल्यों में बढ़ोतरी से आम लोगों पर विपरीत असर पड़ेगा।

सरकार से जनहित में घरेलू रसोई गैस के मूल्यों में कमी करने की मांग करते हुए कहा है कि सरकार को बढ़ती महंगाई से लोगों को राहत देनी चाहिए।प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि अभी गर्मी का सीजन शुरू नही हुआ है। बावजूद इसके पेयजल संकट बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें