फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! हिमाचल में डॉक्टरों के 100 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महीने के भीतर 100 नए डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है।
विज्ञापन


इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। सरकार का कहना है कि जल्द ही आवेदन लेने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

राज्य के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अभी भी 350 से अधिक डॉक्टरों के पद खाली हैं। तमाम ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जो आज भी पैरा मेडिकल स्टाफ के सहारे चल रहे हैं। इससे हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मरीजों को भी होगी सुविधा

मरीजों को कई किलोमीटर सफर करने के बाद जिला मुख्यालयों पर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाली पदों को भरने के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव लगाया।

लेकिन वित्त विभाग की आपत्ति के कारण मंत्रिमंडल ने भी केवल 100 पदों को भरने की ही अनुमति दी है। अब जिन 100 पदों को भरना है, उसमें से 50 पद कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से भरे जाएंगे जबकि 50 पदों को स्वास्थ्य विभाग खुद साक्षात्कार लेकर भरेगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी ने बताया कि महीने के भीतर 100 पदों पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें