एक्स-रे ऑपरेटर का पद रिक्त होने से बंद हैै मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थान कुफरी में स्टाफ की कमी के चलते रोगियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस स्वास्थ्य संस्थान में केवल एक चिकित्सक है। इस चिकित्सक को भी दो दिन डेपुटेशन पर सिविल अस्पताल ठियोग में ड्यूटी देनी पड़ रही है।
पीएचसी में एक पद डाॅक्टर, एक पद स्टाफ नर्स, लैब तकनीशियन और एक्स-रे ऑपरेटर का रिक्त पड़ा है। पीएचसी का ऑपरेशन थियेटर और एक्स-रे मशीन धूल फांक रही है। पंचायत कुफरी के उपप्रधान शशांक अत्री ने बताया कि कुफरी क्षेत्र पांच पंचायतों का केंद्र बिंदू होने के साथ एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी हैं। अत्री ने बताया कि एक्सरे ऑपरेटर न होने से मशीन काफी समय बंद है। लोगों को एक्सरे करवाने शिमला जाना पड़ता है। खंड चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डाॅ. राकेश प्रताप ने बताया कि रिक्त पदों को भरने का मामला उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया है।