फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज में आपस में भिड़ गए डॉक्टर, प्रिंसिपल को की गई शिकायत

Mon, 06 Jul 2020 09:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डेंटल कॉलेज में एक विभागाध्यक्ष पर एमएस और अन्य विभागाध्यक्ष के साथ उलझने का आरोप लगा है। मामला इतना बढ़ गया कि उस विभागाध्यक्ष ने एमएस के साथ हाथापाई तक कर डाली, इसके अलावा गालीगलौज भी की। उधर, मामले की शिकायत कॉलेज प्राचार्य को भी की गई। मामला शनिवार का है। दरअसल कॉलेज में पीपीई किट को लेकर मीटिंग रखी गई थी। इस बीच डॉक्टर व एमएस वहां पहुंचकर हॉल खुलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही हॉल खुला तो अंदर रखीं कुर्सियां अपनी जगह पर नहीं थीं।

विज्ञापन


इसके बाद विभागाध्यक्ष ने गुस्सा जाहिर किया। इस बीच एक अन्य विभागाध्यक्ष ने संयम बरतने को कहा तो वह उनसे उलझ गए, इसके बाद जब एमएस बीच में आए तो विभागाध्यक्ष उनके साथ भी गालीगलौज करने लगे। इसके बाद एमएस ने प्रिंसिपल को लिखित में शिकायत दी, जिसमें उक्त एचओडी पर कार्रवाई की मांग की गई। उधर, डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशु गुप्ता ने बताया कि अगर शिकायत आई है तो उसे देखकर ही मामले के बारे में कुछ बताया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें