फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैबीज का सस्ता इलाज खोजने वाले डॉक्टर ओमेश भारती को मिला पद्मश्री

Sat, 16 Mar 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
डॉक्टर ओमेश भारती
विज्ञापन

रैबीज का सस्ता इलाज खोजने वाले हिमाचल के डॉक्टर ओमेश भारती को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार दिया।

विज्ञापन


ग्रामीण परिवेश की दुश्वारियों को जानने और लोगों से गहरा जुड़ाव होने के कारण ही डॉ. ओमेश भारती आज पद्मश्री तक पहुंचे हैं। मूल रूप से कांगड़ा के ज्वालामुखी के डॉ. ओमेश ने वर्ष 2000 में अपने पड़ोसी को रैबीज से दम तोड़ते देखा।

इस घटना ने उनको झकझोर कर रख दिया। गरीब पड़ोसी के पास रैबीज के इलाज के लिए पैसे तक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने महंगे इलाज को सस्ता कराने की ठान ली। एंटी रैबीज पर शोध किया और कड़ी मेहनत से प्रोटोकॉल तैयार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

35000 रुपये का इलाज अब 300 में

फाइल फोटो
डॉ. ओमेश ने कुत्तों और बंदरों के काटने के बाद इलाज के लिए एंटी रैबीज प्रोटोकॉल तैयार किया है। यह इतना सस्ता है कि पहले जहां 30 से 35 हजार रुपये में इलाज होता था, वहीं अब प्रोटोकॉल के ईजाद से इलाज मात्र 350 रुपये में हो जाता है। सम्मान समारोह में डॉ. ओमेश की पत्नी अर्चना और बेटा पूरवा शर्मा भी मौजूद रहे। 

कुत्तों और बंदरों के रैबीज पर लक्ष्य पूरा होने के बाद अब डॉ. भारती ग्रामीणों की दूसरी बड़ी परेशानी बन चुके सांप के जहर पर काम कर रहे हैं। डॉ. भारती ने कहा कि मुझे लगा कि अगर इलाज सस्ता होता तो मेरा पड़ोसी बच सकता था। इसी वजह ने मुझे ताकत दी कि मैं रैबीज सेे बचाव की प्रक्रिया को बदलने का प्रयास करूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें