फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में वंदना लखनपाल ने कोरोना मरीजों के इलाज को दिए दो अस्पताल

Sat, 11 Apr 2020 07:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
डॉक्टर वंदना लखनपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी की लड़ाई जीतने के लिए जहां सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पूरी मेहनत के साथ सेवाएं दे रहे हैं, वहीं डॉक्टर वंदना लखनपाल ने अपने दोनों निजी अस्पतालों को सरकार को देने का फैसला लिया है। आशीर्वाद अस्पताल सुल्तानपुर व बनीखेत दोनों अस्पतालों को सरकार संक्रमण वाले मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, डॉक्टर वंदना लखनपाल ने मरीजों के उपचार में अपनी सेवाएं देने की बात भी कही है। सुल्तानपुर में संचालित अस्पताल में 20 जबकि बनीखेत में 20 बिस्तरों की सुविधा है। अभी तक चंबा में कोरोना पॉजिटिव चार लोग ही आए हैं, जिन्हें मंडी के नेरचौक अस्पताल शिफ्ट किया जा चुका है। अगर भविष्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती है तो आशीर्वाद अस्पताल को सेवा में लिया जा सकता है। एक दिन पहले अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज भी आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें