जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने रेट लिस्ट न लगाने पर जुब्बल-कोटखाई के 22 सब्जी कारोबारियों के चालान किए हैं। टीम ने जुब्बल-कोटखाई में 169 विभिन्न प्रकार की दुकानों में छापे मारे।
इसमें सब्जी विक्रेता, परचून दुकानों, ढाबों व उचित मूल्य की दुकानें शामिल रहीं। इनमें से 22 सब्जी विक्रेताओं ने मूल्य सूची नहीं लगाई थी।
क्रय बाउचर भी नहीं पाए गए। कार्रवाई के दौरान सब्जी भी जब्त कर ली गई। मीट की 12 दुकानों में खरीद बिल न होने व मूल्य सूची प्रदर्शित न होने पर कार्रवाई की गई।
जिन विक्रेताओं ने मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की और क्रय बाउचर नहीं दिखाए, उन विक्रेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जिला दंडाधिकारी दिनेश मल्होत्रा ने बताया कि निरीक्षण का कार्य जारी रखा जाएगा।
उन्होंने व्यापारी वर्ग को निर्देश दिए कि वे मूल्य सूची प्रदर्शित करें और निर्धारित से अधिक लाभांश न लें।