दिवाली आने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन सचिवालय में मंत्रियों और अफसरों को गिफ्ट देने वालों का तांता लगा हुआ है। उद्योगपतियों से लेकर अन्य राजनीतिक पाटियों के कार्यकर्ता एक हाथ में गिफ्ट और दूसरे हाथ में फाइल लेकर अफसरों के कमरे के भीतर और बाहर देखे जा सकते हैं। सचिवालय में भले ही मंत्री और पार्टी की ओर से तैनात पदाधिकारी नहीं मिल रहे हों, लेकिन गिफ्ट के साथ बधाई देने वाले लोग इनके प्राइवेट सेक्रेटरी से मिलकर अपना बधाई संदेश पहुंचा रहे हैं।