फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युद्ध में शहीद सैनिकों के आश्रितों और दिव्यांग सैनिकों को मिलेगा रोजगार

Thu, 11 May 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए एक जून, लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन के पदों के लिए 12 जून और ड्राइंग अध्यापक के लिए 21 जून को स्क्रीनिंग की जाएगी व प्रमाण पत्र सत्यापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
निदेशालय सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विभाग में एक जून से विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग व प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया में पूर्व सैनिक, दिव्यांग सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं व आश्रितों को शामिल किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से जेबीटी शिक्षक, कला अध्यापक और लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन के पद भरे जाने हैं। इसके लिए पूर्व सैनिक निदेशालय की ओर से पात्रों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जेबीटी शिक्षकों के पदों के लिए एक जून, लाइनमैन और इलेक्ट्रीशियन के पदों के लिए 12 जून और ड्राइंग अध्यापक के लिए 21 जून को स्क्रीनिंग की जाएगी व प्रमाण पत्र सत्यापित किए जाएंगे। इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार विंग में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी है। प्रमाण पत्रों की चेकिंग प्रक्रिया 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा।

वहीं, पूर्व सैनिक निदेशालय की वेबसाइट पर भी यह जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। इस बारे में पूर्व सैनिक निदेशालय के बिग्रेडियर मदनशील शर्मा और पूर्व सैनिक निदेशालय के रोजगार विभाग के अधिकारी रविंद्र ने कहा कि एक जून से विभिन्न पदों के लिए स्क्रीनिंग व प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया में प्रदेशभर के पूर्व सैनिक, दिव्यांग सैनिक और शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं और आश्रितों को ही शामिल किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि पात्र स्क्रीनिंग व प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया में पूरे दस्तावेज साथ लेकर आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें