फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2 से

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल परिसर में तीन नवंबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अक्तूबर तक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में 2, 3 नवंबर को जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला संघ 31 अक्तूबर तक खिलाड़ियों का संघ पंजीकरण करेगा।
पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों से हर वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। शिमला जिला संघ के सचिव अभय लखनपाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता आठ आयु वर्ग में खेली जाएगी। होप्स अंडर-11 जिनका जन्म एक जनवरी 2011 के बाद हुआ हो, कैडेट अंडर-13 में एक जनवरी 2009 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। सब जूनियर अंडर-15 में एक जनवरी 2007 के बाद जन्मे, जूनियर अंडर-17 में एक जनवरी 2005 के बाद जन्मे, यूथ अंडर-19 में एक जनवरी 2003 या इसके बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तीन पुरुष, महिला और 39 साल से अधिक आयु के लोगों के मुकाबले में भी आयोजित किए जाएंगे। सभी आठ वर्ग के मुकाबले लड़के, लड़कियों और महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें