फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जिला को मिलेगा स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड

Sun, 11 Mar 2018 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के इस जिला को स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड मिलेगा। स्वच्छता के लिए देश भर में अपनी पहचान बना चुके कुल्लू जिला ने इस क्षेत्र में एक और मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


नगर परिषद कुल्लू में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बनाए गए स्वयं सहायता समूहों की एरिया लेवल फेडरेशन ‘अनुसंगी’ को भारत सरकार के स्वच्छता एक्सीलेंस अवार्ड के लिए चुना गया है।

यह अवार्ड देश भर में 2017-18 में स्वच्छता में उत्तम काम करने वाली फेडरेशन को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा।नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेज सिंह ठाकुर ने बताया कि ‘अनुसंगी’ को यह अवार्ड 23 मार्च 2018 को नई दिल्ली में दिया जाएगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक संदीप मिन्हास ने बताया कि कुल्लू शहर में 95 स्वयं सहायता समूह और आठ एरिया लेवल फेडरेशन बनाए गए हैं। ये सभी कुल्लू को देश में सबसे सुंदर शहर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को ‘अनुसंगी’ की प्रधान केकती देवी, सचिव रोमा और मिशन के प्रबंधक दिल्ली में यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन

‘अनुसंगी’ इसलिए अव्वल 

शहर के गली मोहल्लों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, लोगों को घर-घर जाकर सफाई के लिए प्रेरित किया। लोगों और सरकारी संस्थानों को कूड़ा कम करने के लिए जागरूक किया, पर्चे बांटकर कूड़े के बेहतर निष्पादन के बारे में बताया

शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में सफाई के लिए न सिर्फ प्रेरित किया बल्कि कई स्थानों पर खुद सफाई की। कूड़ा जहां-तहां फैलाने वाले घरों को चिह्नित किया और उन्हें ऐसा न करने के लिए प्रेरित किया सरवरी नदी को साफ रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें