फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान छेड़ेगा जिला प्रशासन

Wed, 06 Aug 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने नशीले पदार्थों की खेती के उन्मूलन संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों का आह्वान किया कि वे भी बच्चों के क्रियाकलापों पर कड़ी नजर रखें। अगर उन्हें किसी भी बच्चे में नशा करने के संकेत मिलते हैं तो उससे बातचीत और इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश की जानी चाहिए।

इसके साथ ही स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिक्षकों और अभिभावकों से नजर रखने को कहा गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना मिलने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन


इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, डीएस ठाकुर, एचआर शर्मा, ओंकार चंद, भावना शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

एएसपी संदीप धवल ने इस मौके पर आश्वासन दिया है कि पुलिस नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी इस अभियान की सफलता के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें