फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी में रास्ते पर विवाद प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने लगाया रास्ते पर निर्माण का आरोप
विज्ञापन

तहसीलदार और फील्ड अधिकारी करेंगे मौके का निरीक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर से सटे घणाहट्टी क्षेत्र में रास्ता रोकने को लेकर मिली शिकायतों की जांच के लिए अब राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाएगी।
उपायुक्त के निर्देशों के बाद एसडीएम ग्रामीण ने तहसीलदार और अन्य फील्ड अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं घणाहट्टी पंचायत प्रधान रोशन लाल ठाकुर और पंचायत समिति सदस्य लालचंद ने बुधवार को मौके का दौरा किया। पंचायत प्रधान ने बताया कि पुराने बाजार को जोड़ने वाली सड़क को हाल ही में चौड़ा किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) की ओर से यहां डंगे लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चौड़ी की गई सड़क के किनारे फुटपाथ का निर्माण होना था लेकिन एक भवन मालिक ने वहां लोहे का ढांचा खड़ा कर दिया है। इससे रास्ते का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। पंचायत प्रधान ने इस संबंध में उपायुक्त से शिकायत कर रास्ते पर निर्माण रोकने और अवैध कब्जे की जांच की मांग की है। अब घणाहट्टी स्कूल प्रबंधन ने भी फुटपाथ का निर्माण जल्द करवाने और सड़क संकरी होने की समस्या को लेकर पंचायत प्रधान को पत्र लिखा है।एसडीएम ग्रामीण कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मामले में फील्ड रिपोर्ट मांगी है। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन



सड़क के लिए दान दी है जमीन, निर्माण अवैध नहीं

भवन मालिक हीरा सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने सड़क या रास्ते पर कोई अतिक्रमण अथवा अवैध निर्माण नहीं किया है। सड़क पहले की तरह खुली है। उन्होंने दावा किया कि यह सड़क उनकी ओर से दान की गई जमीन पर बनी है। इसमें जिस जगह शेड बनाया जा रहा है, वह उनकी निजी जमीन है। इनके पास इससे संबंधित सभी दस्तावेज हैं और वह प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें