फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर से खदेड़ी तो अब शोघी से चलाई जा रही अवैध वोल्वो

Tue, 10 Jan 2023 11:34 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

टुटीकंडी क्रॉसिंग से चल रही अवैध वोल्वो पर परिवहन विभाग के शिकंजा कसने के बाद अब यह शोघी से चलाई जा रही हैं। टैक्सी ऑपरेटरों की मदद से यह पूरा धंधा चल रहा है। क्रॉसिंग से टैक्सियों में सवारियों को शोघी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
अवैध वोल्वो बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शिमला से दिल्ली के लिए टुटीकंडी क्रॉसिंग से चल रही अवैध वोल्वो पर परिवहन विभाग के शिकंजा कसने के बाद अब यह शोघी से चलाई जा रही हैं। टैक्सी ऑपरेटरों की मदद से यह पूरा धंधा चल रहा है। क्रॉसिंग से टैक्सियों में सवारियों को शोघी पहुंचाया जा रहा है। सवारियों से टैक्सी ऑपरेटर किराया ले रहे हैं और वोल्वो ऑपरेटरों से प्रति सवारी कमीशन लिया जा रहा है। टुटीकंड क्रॉसिंग स्थित नगर निगम की पार्किंग से हो रहे अवैध वोल्वो संचालन को बंद करने के मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्र्रवाई कर 4 दिन के भीतर 25 से अधिक वोल्वो के चालान किए।

विज्ञापन


सुबह 6 बजे और रात 10 बजे भी निरीक्षण किया गया जिसके बाद अवैध वोल्वो संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अब वोल्वो ऑपरेटर शहर के बाहर शोघी से वोल्वो संचालित कर रहे हैं। शोघी तक सवारियां टैक्सी आपरेटर पहुंचाते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस की टीम निरीक्षण पर हो तो टैक्सी ऑपरेटर वोल्वो ऑपरेटरों को सचेत कर गाड़ियां शोघी से पीछे ही रुकवा देते हैं। अगर निरीक्षण न हो रहा हो तो अवैध वोल्वो सवारियां उतारने टुटीकंडी क्रॉसिंग तक पहुंच जाती हैं।

शोघी, तारादेवी में भी होगा निरीक्षण
शोघी और तारादेवी से भी अवैध वोल्वो का निरीक्षण किया जाएगा। अवैध वोल्वो संचालन में टैक्सी ऑपरेटर संलिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। विभाग का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें