फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी कर रहे सीधी भर्ती का विरोध, आज होगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति और मुख्य सचिव के समक्ष रखा मामला
विज्ञापन

सहायक कुलसचिव के दस पद सीधे भरने की हैै तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सृजित किए सहायक कुलसचिव के दस पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के विरोध में विवि के कर्मचारी खुलकर सामने आ गए हैं। विवि प्रशासन जहां इन पदों को सीधी भर्ती से भरने के पक्ष में है वहीं विवि के आम कर्मचारी इन पदों को पहले की तरह से पदोन्नति से भरे जाने पर अड़े हुए हैं।
वित्त कमेटी से भर्ती को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद इसे अब अंतिम मंजूरी के लिए चार दिसंबर को हो रही ईसी की बैठक में ले जाया जाना है। बीते रोज वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी इस मुद्दे पर बैठक कर चुके हैं। बुधवार को विवि के कर्मचारियों और अधिकारियों के नुमाइंदों ने कुलपति, शिक्षा सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष भी यह मामला रखा।
विज्ञापन

तय हुआ कि मांग को मनवाने के लिए वीरवार से गैर शिक्षक संघ कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना शुरू किया जाएगा। इस मांग को कर्मचारी लिखित में वीरवार को कुलपति और कुलसचिव को भी सौंपने की योजना बना रहे हैं। सहायक कुलसचिव के पद की इस भर्ती मामले को लेकर विवि कर्मचारी अब आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। कर्मचारियों का कहना है कि यह भर्ती सीधे और परोक्ष रूप से हर गैर शिक्षक कर्मचारियों के हितों को प्रभावित करेगी। इसलिए वह इन पदों को पहले की तरह से सौ फीसदी पदोन्नति से ही भरने की मांग पर अड़ गए हैं।
विज्ञापन

विवि ईसी की बैठक चार को
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की निर्णायक संस्था ईसी की चार दिसंबर को बैठक होगी। इसके एजेंडा में सहायक कुलसचिव पद पर भर्ती की प्रक्रिया के अलावा पूर्व में विज्ञापित किए सैकड़ों गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों को दोबारा विज्ञापित कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें