फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जल्द महंगा होगा पेट्रोल और डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पैट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी करने की पूरी तैयारी कर ली है। पैट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले को लागू करने से पहले सरकार ने लोगों से इस बारे दस दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की बैठक में पैट्रोल-डीजल पर वैट 11.5 फीसदी से बढ़ाकर 16 फीसदी करने का फैसला लिया है। फैसले को लागू करने के लिए अधिनियम के संशोधित मसौदे पर संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव देने को कहा है। प्रदेश सरकार का तर्क है कि उत्तर भारत के सभी राज्यों में पैट्रोल-डीजल की कीमतों में समानता लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई राज्यों में ज्यादा है वैट की दर

कई राज्यों में इसकी दर हिमाचल से अधिक है। हरियाणा में वैट 17 प्रतिशत वसूला जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (आबकारी एवं कराधान) डा. श्रीकांत बाल्दी के मुताबिक राज्यों में वैट की दर अलग-अलग है।

पूरे उत्तर भारत में वैट में एकरूपता लाने के लिए संशोधन विधोयक का मसौदा तैयार किया गया है। हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर अधिनियम-2005 में संशोधन कर इसे 16 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें विमान ईंधन भी शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें