फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के डेढ़ दर्जन नेताओं पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Thu, 13 Jun 2019 01:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के डेढ़ दर्जन नेताओं और पदाधिकारियों पर शीघ्र ही अनुशासन की तलवार चलने वाली है। चार सदस्यीय जांच कमेटी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, पांवटा शहरी कांग्रेस के एक पदाधिकारी को निष्कासित करने की है।

विज्ञापन


शीघ्र ही इस दिशा में आदेश जारी होने वाले हैं। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटियों और कांग्रेस के सोशल मीडिया के पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी में मीडिया प्रभारी बलदेव ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार  हरिकृष्ण हिमराल, कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी राजेंद्र शर्मा और राजेंद्र वर्मा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और अब इसे प्र्रदेशाध्यक्ष को सौंपा जाना है। कमेटी ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं और पदाधिकारियों की सूची तैयार करके रिपोर्ट बना दी है।

इस रिपोर्ट में इन डेढ़ दर्जन नेताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश कर दी है।  राठौर ने कहा कि प्रभारी रजनी पाटिल ने पहले ही कह दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी।

अनुशासनहीन नेताओं के खिलाफ कार्र्रवाई करने को कह दिया है। कमेटी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी और इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी। जो मामले प्रभारी के पास भेजने के होंगे, उनसे विचार विमर्श किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें