फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: प्रदेश 15 सौ स्वयंसेवकों को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदा में साबित होंगे मददगार
विज्ञापन


प्रदेश के 4,070 स्वयंसेवकों को मिलेगा सात दिन का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आपदा मित्र योजना के पहले चरण में प्रदेश के नौ जिलों के 1,500 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन कार्यों में प्रशिक्षित किया है। यह जानकारी विशेष सचिव आपदा (आईएएस) डीसी राणा ने दी।
विज्ञापन


राज्य की सामुदायिक स्तर की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत हुई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में इसमें चंबा के 200, हमीरपुर के 100, कांगड़ा के 300, किन्नौर के 100, कुल्लू के 100, लाहौल और स्पीति के 100, शिमला के 200, सोलन के 200 और ऊना से 200 स्वयंसेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) तैयार करना और क्षमता निर्माण वित्तपोषण खिड़की के तहत सामुदायिक स्तर पर आपदा की तैयारी को मजबूत करना लक्ष्य है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के बीच इसे लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) हो चुका है। इस पहल के तहत प्रदेश के नौ जिलों चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला, सोलन तथा ऊना में युवा आपदा मित्र योजना (वाईएएमएस) लागू की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत 4,070 स्वयंसेवकों को सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एनसीसी के 1,500 कैडेट, एनएसएस के 750 स्वयंसेवक, एनवाईकेएस के 750 स्वयंसेवक और बीएसएंडजी के 1,070 स्वयंसेवक शामिल रहेंगे। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) जिला स्तर पर योजना के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे। प्रशिक्षण एबीवीआईएमएएस और होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्रों में दिया जाएगा। इसके अलावा आपदा मित्र योजना के विस्तार के तहत प्रदेश के 20 स्वयंसेवक 20 मार्च तक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान कोट भलवाल, जम्मू (यूटी जेएंडके) में उन्नत मास्टर ट्रेनर (प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण-टीओटी) का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह मास्टर ट्रेनर राज्यभर में युवा आपदा मित्र योजना के तहत आपदा प्रबंधन प्रयासों को मजबूत करने और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें