फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तिमाही बैठकें जरूरी: अग्रवाल

Wed, 03 Jul 2019 09:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बुधवार को शिमला में घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पर एक दिवसीय जागरूकता सम्मेलन की अध्यक्षता की। कहा कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तिमाही बैठकें जरूरी हैं। प्रदेश में 11 जुलाई को आपदा प्रबंधन मेगा मॉक ड्रिल होगी।

विज्ञापन


आपदा से निपटने को सुनियोजित योजना और पूर्व तैयारियां अति आवश्यक हैं। राहत सामग्री को संचालित करने के लिए कांगड़ा, मंडी और शिमला के मंडलायुक्त नोडल अधिकारी होंगे।

कहा कि संबंधित विभागों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। मेगा मॉक ड्रिल में सेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, सीआरपीएफ , सीआईएसएफ , आईटीबीपी सहित प्रदेश के युवा क्लब और स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगे।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन की तैयारियों में कमांड, संचालन, लॉजीस्टिक, योजनाएं वित्त और प्रशासनिक सूझबूझ जैसे सबसे महत्वपूर्ण पहलू होते हैं। प्राइवेट सर्विस प्रदाताओं और अन्य उपलब्ध संसाधनों की पहचान कर लेनी चाहिए।

आपदा की स्थिति में लोगों को आश्रय प्रदान करने की बड़ी समस्या सामने आती है और पर्याप्त प्रबंध कर लिए जाएं। सीवरेज और अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन

सचिवालय से 10 जुलाई को टेबल टॉप अभ्यास आरंभ 

मुख्य सचिव ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियों के साथ एक बल्यू बुक तैयार की जाए। इसे तहसील स्तर तक उपलब्ध करवाएं। सैटेलाइट फोन की भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विकास खंडों में 80 हैम रेडियो खरीदने के भी निर्देश दिए। हैम रेडियो संचालित करने में प्रशिक्षण प्रदान करने पर भी बल दिया। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पेशेवर पैरा- ग्लाइडर्ज, ट्रैकर्स, पर्वतारोहियों की सेवाएं लेने के निर्देश भी दिए।

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को मेगा मॉक ड्रिल में भाग लेने की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वीके नायक ने आईआरएस पर प्रस्तुति दी। 

निदेशक एवं विशेष सचिव एसडीएमए एवं राजस्व डीसी राणा ने आईआरएस प्रणाली और आपदा के समय विभागों की जिम्मेदारियों पर प्रस्तुति दी। सचिवालय से टेबल टॉप अभ्यास आरंभ किया जाएगा। इसमें 10 जुलाई को सभी राज्य स्तरीय अधिकारियों, एनडीआरएफ, सेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बल भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें