फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय: आपदा प्रबंधन जागरूकता पर किए खर्च का ब्योरा नहीं दे रहे पांच जिले

Tue, 25 Jan 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि कई बार पत्र लिखने के बावजूद बजट की राशि को खर्च करने की जानकारी नहीं मिल रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के उप निदेशकों को पत्र जारी कर 2 दिन में जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूक करने के लिए स्कूलों में चलाए गए कार्यक्रमों पर खर्च किए गए बजट की पांच जिलों के अधिकारी जानकारी नहीं दे रहे हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के उप निदेशकों को पत्र जारी कर 2 दिन में जानकारी देने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने कहा है कि कई बार पत्र लिखने के बावजूद बजट की राशि को खर्च करने की जानकारी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन


समर्थ 2021 के तहत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए किए गए कार्यक्रम की फोटो सभी जिलों को भेजना अनिवार्य किया गया था। इसके अलावा इन कार्यक्रमों पर किए गए खर्च की रसीद और अन्य दस्तावेजों को भी साथ भेजने को कहा गया था। पांच जिलों की ओर से अभी तक यह जानकारी निदेशालय में नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बाबत जानकारी नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें