फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे एक क्लिक में देखें जमीन का रिकॉर्ड

Mon, 11 Aug 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के किसानों, बागवानों और भू-स्वामियों के लिए अच्छी सूचना है। प्रदेश के आठ जिलों में जमीनों का रिकार्ड पूरी तरह से डिजिटल होने जा रहा है। इसके तहत आप घर बैठे इंटरनेट पर खसरा नंबर डालकर अपनी जमीन के बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन


डिजिटाइजेशन के लिए प्रदेश सरकार की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। सरकार ने कंपनियों से 16 अगस्त तक टेंडर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सरकार की ओर से गांव, तहसील और जिले स्तर पर राजस्व रिकार्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है।

किसी भी गांव का व्यक्ति अपने खेत और बगीचे का मानचित्र कंप्यूटर पर घर बैठे देख सकता है। उन्हें जमीन का रिकार्ड लेने के लिए या मानचित्र देखने के लिए राजस्व कर्मियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से इसकी घोषणा काफी पहले की जा चुकी थी, लेकिन इसका प्रदेश के आठ जिलों में धरातल पर क्रियान्वयन अब शुरू किया जा रहा है।

जनता की सहूलियत के लिए सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले तीन से चार माह के भीतर प्रदेश के आठ जिलों का राजस्व रिकार्ड पूरी तरह डिजिटलाइज होकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


इन जिलों का बनेगा डिजिटल मैप
बिलासपुर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, सोलन, कांगड़ा, शिमला, किन्नौर और ऊना

लोगों को क्या होगा लाभ
-सूबे में राजस्व रिकार्ड सुरक्षित होंगे
-गड़बड़ी करने की आशंका कम होगी
-राजस्व रिकार्ड आसानी से उपलब्ध होगा
-दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें