फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट मनी: हिमाचल में खेल के साथ अब खुराक का भी पूरा हिसाब, खिलाड़ियों को रोज 250 मिलेंगे, निर्देश जारी

Tue, 13 Oct 2026 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं और कोचिंग कैंपों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अब डाइट मनी के रूप में प्रतिदिन 250 रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन
खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं और कोचिंग कैंपों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अब डाइट मनी के रूप में प्रतिदिन 250 रुपये मिलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर-19 छात्र एवं छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं और कोचिंग शिविरों के लिए डाइट मनी की दर एक समान कर दी है। इससे विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को समान दर से डाइट मनी देने का रास्ता साफ हो गया है। पहले अंडर 19 ग्रुप को डाइट मनी के तौर पर 120 रुपये प्रतिदिन दिए जाते थे। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि खेल की विधा और छात्र-छात्रा वर्ग के आधार पर डाइट मनी की दर में अंतर नहीं रखा जाएगा। सभी पात्र प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन 250 रुपये की दर लागू होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिलों के उपनिदेशकों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निदेशालय के निर्देश जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं के साथ कोचिंग कैंपों पर भी लागू होंगे। इससे विभिन्न जिलों से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी की दर में एकरूपता सुनिश्चित होगी। विभाग ने पूर्व में जारी 30 जुलाई 2024 के पत्र का हवाला देते हुए इस संबंध में आवश्यक अनुपालन के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों की डाइट मनी पर होने वाला खर्च स्वीकृत बजटीय प्रावधानों और लागू वित्तीय नियमों के अनुसार ही किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन के दौरान निर्धारित दरों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। डाइट मनी की समान दर निर्धारित होने से खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भुगतान व्यवस्था में स्पष्टता आएगी। जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन संबंधी खर्च के लिए निर्धारित आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें