हिमाचल सरकार ने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के हजारों खिलाड़ियों की डाइट मनी में सात साल बाद बढ़ोतरी कर दी है। अब विभाग के बिलासपुर और ऊना हॉस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों सहित विभागीय खेल गतिविधियों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी 120 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।