फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: सीएम जयराम बोले- विक्रमादित्य भी अच्छे आदमी हैं, अब आ जाओ भाजपा में

Mon, 18 Apr 2022 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोघी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि दूसरी ओर (कांग्रेस) में भी कुछ अच्छे आदमी हैं। कहा कि मंच पर एक पुष्पमाला के भीतर तो साथ आ गए हो ..अब आ जाओ (भाजपा) अच्छा रहेगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। 
विज्ञापन
मंच पर सीएम जयराम, विक्रमादित्य व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोघी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि दूसरी ओर (कांग्रेस) में भी कुछ अच्छे आदमी हैं। कहा कि मंच पर एक पुष्पमाला के भीतर तो साथ आ गए हो ..अब आ जाओ (भाजपा) अच्छा रहेगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे। मुख्यमंत्री इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि स्कूली विद्यार्थी  नाटी डाल रहे थे। विद्यार्थियों ने उन्हें कहा कि आप भी हमारे साथ नाटी का एक फेरा लगा लो लेकिन मैंने कहा कि नहीं म्यूजिक तेज है। फिर मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य की ओर देखते हुए कहा कि नाटी डालता तो उस पर भी एतराज होता। अगली बार विक्रमादित्य नहीं होंगे तो जरूर नाटी डालेंगे.. होंगे तो साथ-साथ भी डालेंगे। नाटी हमारी संस्कृति है। इसके बाद पंडाल तालियों से गूंज उठा। उधर विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हंसी मजाक के मूड में थे। हम हमेशा अच्छे माहौल में मिलते हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने ग्रामीण विस क्षेत्र को दी करोड़ों की सौगात 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तारादेवी में 4.28 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के नवनिर्मित विश्राम गृह और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शोघी के 8.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने आनंदपुर-शोघी-जलेल-थड़ी-बढ़ई उठाऊ सिंचाई योजना और खटनोलू नाला से समस्त कोट पंचायत के लिए उठाऊ सिंचाई योजना का प्रावधान करने की घोषणा की।   उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोघी में टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल और संस्कृत अध्यापकों के पद सृजित करने, स्कूल की दीवार के लिए 50 लाख रुपये और साउंड सिस्टम के लिए 3 लाख रुपये तथा शोघी में एचपीएसईबी का उपमंडल कार्यालय खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वावलंबन योजना के तहत स्थापित इकाई का निरीक्षण भी किया।

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नई शिक्षा नीति के कार्यान्वय से सरकारी विद्यालयों में गुणात्मक सुधार आएगा। इस दौरान पंचायत कोट की प्रधान नेहा मेहता ने स्वयं सहायता समूह की ओर से चीड़ की पत्तियों से बने उत्पाद मुख्यमंत्री को भेंट किए। इस अवसर पर कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा नेता डॉ. प्रमोद शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वर रोहाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, महामंत्री यशपाल ठाकुर, भाजपा नेता सुनील ठाकुर, डीसी आदित्य नेगी, एसपी डॉ. मोनिका और विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें