फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल में शुगर मरीजों को भी मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हार्मोन संबंधी बीमारियों का भी होगा उपचार
विज्ञापन

सोमवार और बुधवार को 1200 तक पहुंच रही ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में मधुमेह से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग में शुगर के मरीजों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इससे मरीजों को आईजीएमसी के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा थायराइड, एड्रिनल, पिट्यूटरी और पैंक्रियाज से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी उपचार की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार और बुधवार को ओपीडी में करीब 1200 मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को भी 800 से 900 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं। इससे मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए चंडीगढ़ और दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। अस्पताल में अब आपातकालीन सेवाओं को भी और सुदृढ़ किया है। इससे गंभीर मरीजों को सीधे चमियाना अस्पताल में उपचार मिल सकेगा। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं के लिए आईजीएमसी पर निर्भरता कम होने से वहां मरीजों का दबाव भी घटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें