मधुमेह के क्षेत्र में अहम योगदान देने पर आईजीएमसी के डॉ. जितेंद्र मोक्टा को डायबिटीज अवेरयनेस इनीसियेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. मोक्टा को बंगलूरू में दिया गया। कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री ने डॉ. मोक्टा को यह पुरस्कार मधुमेह पर हुई कांफ्रेंस के दौरान प्रदान किया। मधुमेह के क्षेत्र में उपलब्धियों को डॉ. मोक्टा को इससे पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं।