फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट कांग्रेस के सपूत हैं वीरभद्र: धूमल

Wed, 30 Apr 2014 12:27 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखे प्रहार किए हैं। कहा कि वीरभद्र सिंह उस कांग्रेस के सपूत हैं जो भ्रष्टाचार की जननी है। उन्होंने कांग्रेस की भ्रष्टाचार संस्कृति को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


धूमल मंगलवार को भोरंज, कंज्याण, भुक्कड़, चौकी कंकरी, लालड़ी आदि में नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि भाजपा के पक्ष में मतदान करें। कहा कि वीरभद्र सिंह ने ऐसे मुख्यमंत्रियों की सूची में नाम दर्ज करवाया है जिन्हें सीबीआई दिल्ली में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोपों पर पूछताछ के लिए जाना पड़ता है।

मामले की निगरानी दिल्ली उच्च न्यायालय कर रहा है। वीरभद्र सिंह हिमाचल के अकेले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के दृष्टिगत कांग्रेस ने उनसे त्यागपत्र ले लिया था।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह की आय पिछले वर्षों में कुछ लाखों से बढ़कर करोड़ों में पहुंच गई है। अचानक उनके सेब के वृक्षों पर नोट उग गए थे। उपज इतनी हो गई कि उन्हें सेब को स्कूटरों पर ढोना पड़ा। कहा कि कांग्रेस के राज में युवा नौकरी की तलाश में दर-दर धक्के खा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान, एचएस कंवर, दलवीर ठाकुर, अशोक ठाकुर, विपन अगिभनहोत्री, संदीप चौहान, अभय वीर लवली, संजीव कुमार, बलदेव धीमान, राजकुमारी, कमलेश कुमारी, सुरेश सोनी, सुरजीत कटोच, दीप कुमार, धमेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें