फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हादसे को लेकर धूमल ने सीएम पर साधा निशाना

Sun, 22 Jun 2014 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर जमकर बरसे। कहा कि थलौट हादसे की जांच रिपोर्ट के तथ्य सामने आने के पश्चात उनकी ओर से लगाए आरोपों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया था। प्रभावित छात्रों के अभिभावकों, स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी ली थी। स्पष्ट था कि पानी छोड़ने से पूर्व लारजी प्रबंधन ने कोई चेतावनी नहीं दी थी और न ही कोई सायरन बजाया था, पर मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से पीछे हट गए थे।

धूमल ने कहा कि माननीय न्यायालय को प्रस्तुत रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और असंवेदनशीलता भी सार्वजनिक हो गई है। मुख्यमंत्री ने सारे मामले में जिस प्रकार की संवेदनहीनता दिखाई और गलत बयान दिए वह शर्मनाक हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जांच पूरी होने से पहले ही आनन-फानन में परियोजना प्रबंधन और कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी। बयान दिया कि डैम प्रबंधन ने हूटर का इस्तेमाल किया और प्रशासन भी समय पर पहुंच गया था। जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो चुका है कि दोनों बयान गलत और गैर जिम्मेदाराना थे।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने पानी छोड़ने की तय मात्रा से कई गुणा अधिक पानी एकदम छोड़ा, जो कि कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़ा करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें