फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कुमार धूमल बोले- हिमाचल में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता

Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। धूमल ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं-बेटियों को सुरक्षित एवं भय मुक्त माहौल प्रदान करना प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


9 नवंबर को प्रदेश के मतदाताओं ने अपना मत व्यक्त कर दिया है। जनादेश ईवीएम में बंद है। 18 दिसंबर को परिणाम सबके सामने आ जाएंगे। झूठी घोषणाएं करने से या फिर गलत आंकड़े देने से कोई लाभ नहीं होगा, सब जानते हैं कि भारी बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। 

धूमल ने कहा कि सब इंतजार करें। अठारह दिसंबर को पता चल जाएगा, किसकी कितनी सीटें आई और कौन कितने मतों से जीत रहा है? अनुमान लगा कर घोषणा करना, बयानबाजी करना इनका कोई औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में मृतकों के लिए शोक

धूमल ने दावा किया कि भाजपा इस बार फिर से गुजरात में सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश देश का 19वां राज्य बनेगा, जहां भाजपा की सरकार होगी। प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों को केंद्र की मदद से गति प्रदान की जाएगी। 

प्रदेश में हो रहे सड़क हादसों पर दु:ख व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सड़क हादसों में जान गवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

बीते दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न भागों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई घायल हुए हैं। धूमल ने प्रदेश में हो रही इन दुर्घटनाओं पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें