फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम धूमल की गाड़ी को टैंपो ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी के मनाली में चल रहे अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की इनोवा गाड़ी को पंडोह के समीप टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार पूर्व मुख्यमंत्री धूमल व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल इनोवा कार एचपी 07-0009 से मनाली जा रहे थे। पंडोह के समीप मंडी की ओर आ रहे टैंपो ने धूमल की गाड़ी को टक्कर मार दी है। इनोवा कार का ड्राईवर की साइट से पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

ओवरटेक करते हुए हादसा

हादसे में उन्हें कोई चोटें नहीं आई हैं। गाड़ी में उनके साथ पीएसओ सुनील बैंस, भाजयुमो प्रदेश सचिव महेश सिपहिया भी सवार थे। इनोवा कार को नुकसान होने पर दूसरी गाड़ी से प्रेम कुमार धूमल मनाली के रवाना हुए। सूचना मिलते ही पंडोह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंपो चालक सुनील कुमार निवासी बजौरा खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मनाली की ओर जा रहे थे। सड़क किनारे एक बस रिपेयर के खड़ी थी। गाड़ी के ओवर टेक करते ही सामने से आ रहे टैंपो ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इनोवा कार में किसी को कोई चोटें नहीं है। टैंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें