फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: पंजाब में नेता के काफिले में मिला कांगड़ा से गायब वाहन, जानिए पूरा मामला

Wed, 12 Mar 2025 11:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

कांगड़ा पुलिस ज्वालामुखी के खुंडियां से गायब हुए छह वाहन और नगरोटा बगवां से गायब दो वाहनों को अभी तक बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लंबे समय से गायब जिस लग्जरी वाहन को कांगड़ा पुलिस ढूंढ रही थी वो वाहन पंजाब के एक नेता के काफिले से बरामद हुआ है। पुलिस इस वाहन को कांगड़ा ले आई है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने यह वाहन संबंधित वाहन मालिक को सौंप दिया है। कांगड़ा पुलिस ज्वालामुखी के खुंडियां से गायब हुए छह वाहन और नगरोटा बगवां से गायब दो वाहनों को अभी तक बरामद कर चुकी है। जबकि 27 वाहन अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। कांगड़ा पुलिस जिले के विभिन्न पुलिस थानों में वाहन गायब होने के मामले में छह विभिन्न एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन

दरअसल कांगड़ा के एक व्यक्ति ने वाहन ठगी के मास्टरमाइंड के साथ मिलकर एक फर्म बनाई और उसके बाद कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर के लोगों से मासिक किराये पर 99 वाहन लिए। कंपनी संचालक ने झांसा दिया कि वह प्रत्येक वाहन मालिक को प्रतिमाह 30 हजार से 40 हजार रुपये देंगे। जबकि गाड़ी का पेट्रोल-डीजल और वाहन चालक का खर्च संबंधित फर्म खुद वहन करेगी। इस लालच में आकर कांगड़ा के करीब 35 लोगों ने बैंक से ऋण लेकर नए वाहन खरीद लिए।
विज्ञापन

अस्थायी नंबर मिलते ही इन वाहनों को संबंधित कंपनी के सुपुर्द कर दिया। लेकिन न तो इन वाहन मालिकों को प्रतिमाह तय रकम मिल रही है और न वाहन वापस मिल रहे हैं। पता चला है कि कुछ वाहन उत्तर भारत के राज्यों में हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि शातिरों ने कहीं यह वाहन बेच न दिये हों। उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तक आठ वाहन बरामद कर लिए गए हैं। जबकि शेष वाहनों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें