फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत

Sat, 18 Oct 2025 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

कांगड़ा जिला कारागार में बंद विचाराधीन (अंडर ट्रायल) आरोपी तिब्बती युवक की तबीयत खराब होने के बाद उपचार के समय मौत हो गई। 
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में बंद विचाराधीन (अंडर ट्रायल) आरोपी तिब्बती युवक की तबीयत खराब होने के बाद उपचार के समय मौत हो गई। आरोपी दोरजे निवासी बीड़ पर मैक्लोडगंज में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। वह जिला कारागार में अंडर ट्रायल था।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे छाती में दर्द की शिकायत पर उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद वह वापस जेल लौट आया था। इसके बाद दोबारा उसे दर्द हुआ, जिस पर वह जेल परिसर स्थित डिस्पेंसरी में पहुंचा और वहां दर्द तेज होने के चलते लेट गया। जेल स्टाफ ने उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि उसके छाती में दर्द था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें