17 मई को पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला होगा। आईपीएल के लीग मैच शुरू होने से पहले बुधवार को धर्मशाला को प्लेऑफ के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। धर्मशाला प्लेऑफ जैसा बड़ा मैच मिलना इस बात का संकेत है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर इस मैदान पर भरोसा जता रहा है। इससे न केवल स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह बढ़ा है बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमी अब लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे धर्मशाला एक बार फिर क्रिकेट के बड़े मंच पर पहचान मजबूत करेगा।

क्या बोले आईपीएल चेयरमैन
प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि आईपीएल के इस सीजन में प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। इससे पहले यहां आईपीएल के तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। प्लेऑफ मुकाबले के लिए आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल और बीसीसीआई के पदाधिकारियों का आभार।-मनुज शर्मा, सचिव, एचपीसीए
हिमाचल के सभी लोगों और क्रिकेट प्रेमियों को बधाई। इतिहास में पहली बार एचपीसीए स्टेडियम को क्वालीफायर मुकाबले की मेजबानी मिली है। -अरुण धूमल, चेयरमैन, आईपीएल