फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में भाग लेंगे हिमाचल के दस खिलाड़ी

Tue, 21 Nov 2023 06:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रदेश के 10 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह चैंपियनशिप अयोध्या में 24 से 30 नवंबर तक होगी। 
विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रदेश के 10 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह चैंपियनशिप अयोध्या में 24 से 30 नवंबर तक होगी। इसमें 30वीं एनटीसीपी इंडियन राउंड, 43वीं सीनियर रिकर्व और 19वीं सीनियर कंपाउंड नेशनल महिला तथा पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। हिमाचल प्रदेश की ओर से इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में समीर कुमार और सूर्या शर्मा भाग लेंगे, जबकि इंडियन राउंड महिला वर्ग में दीक्षा ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विज्ञापन


सीनियर कंपाउंड पुरुष वर्ग में प्रदेश से कुलदीप शर्मा, अंतरिक्ष पटियाल, माेहित शर्मा और सुनील कुमार टीम में होेंगे। इसके अलावा सीनियर रिकर्व पुरुष वर्ग में अंकित चौहान, शास्वत कटोच और अंशुल शर्मा प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 23 नवंबर को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। हिमाचल प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव रघुनाथ राणा ने कहा कि पालमपुर में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए दस खिलाड़ियों की टीम चुनी गई है। प्रदीप शर्मा को टीम का मैनेजर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें