फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक में लौटेगी रौनक, 13-14 फरवरी को दौड़ लगाएंगे धावक

Thu, 21 Jan 2021 10:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक में करीब 11 माह बाद धावक दमखम दिखाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के बिना सूना था। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में 13 और 14 फरवरी को राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।  एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष सुमन रावत मेहता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते 11 माह बाद धर्मशाला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। कोरोना के चलते खेल प्रतियोगिताएं बंद थीं। अब खेल प्रतियोगिताओं की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। संवाद

विज्ञापन


खिलाड़ी लेंगे नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग 
100 मीटर, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 और दस हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में धावक हिस्सा लेंगे। लंबी कूद की प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी भाग लेंगे। 

प्रतियोगिता से पहले होगा कोरोना टेस्ट
कोरोना काल के दौरान एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। खिलाड़ियों की कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल की टीम दिन भर धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में मौजूद रहेगी। इसके अलावा गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। केवल स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों को मास्क हटाने का नियम लागू रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें