हिमाचल की महिला क्रिकेटर सुषमा वर्मा और नीना चौधरी का चयन बीसीसीआई की सीनियर महिला इंटर जोन मल्टी डे क्रिकेट ट्राॅफी के लिए हुआ है। दोनों नॉर्थ जोन टीम से खेलेंगी। गुरुग्राम में बुधवार को सीनियर महिला नॉर्थ जोन सिलेक्शन कमेटी की बैठक में इनका चयन किया गया।
विज्ञापन
इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक पुणे में होंगे। वहीं, हिमाचल की वीना पांडे को नॉर्थ जोन टीम का ट्रेनर नियुक्त किया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि सीनियर महिला मल्टी डे क्रिकेट ट्रॉफी के लिए सुषमा वर्मा और नीना चौधरी का चयन होना गौरव की बात है।