हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए वर्ष 2016 कई सौगातें लाया है। पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 मैच, फिर टी-20 वर्ल्ड कप के 10 मैच मिलना और अब एशियन क्रिकेट काउंसिल ने धर्मशाला स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुना है।
एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से धर्मशाला स्टेडियम को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में चुनने का मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीमें सीरीज और मैचों से पहले अभ्यास यहीं करेंगी। यानी, एशिया में कोई भी क्रिकेट सीरीज होगी तो उसमें खेलने वाली टीमें धर्मशाला स्टेडियम को अभ्यास करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान या भारत में कहीं भी क्रिकेट सीरीज होगी तो धर्मशाला मैदान में अभ्यास करने के लिए टीमें धौलाधार के आंचल में आएंगी। एचपीसीए इसे वर्ल्ड कप की मेजबानी की तरह बड़ी उपलब्धि मान रहा है।