भगवंत मान ने कहा कि अब पहले वाली बात नहीं रही। हमने अपनी नहरें विकसित की हैं। हमने पाइप बिछाकर खेतों तक नहरों से पानी पहुंचाया। मान ने कहा कि जब मैंने 16 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तब पंजाब 21 से 22 फीसदी पानी अपने खेतों के लिए इस्तेमाल कर रहा था। अब हम 60 फीसदी से ऊपर चले गए हैं। अब राज्य को अपनी जरूरतों के अनुसार पानी की आवश्यकता है। पंजाब अपना पानी खुद इस्तेमाल करना लगा है। भगवंत मान रविवार को धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच देने पहुंचे थे। वह रविवार रात को धर्मशाला में रहे और सोमवार सुबह गगल एयरपोर्ट से अपने आगामी दौरे के लिए लौट गए।