समारोह 1:50 बजे से शुरू होगा। इस दौरान राष्ट्रपति पीएचडी के 11, एमफिल के छह, यूजी के पांच और पीजी के 25 गोल्ड मेडलिस्टों को उपाधि और मेडल देकर सम्मानित कर सकती हैं।
राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला के सभागार में छह मई को केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के सातवें समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 1:45 बजे पहुंचेंगी।
विज्ञापन
समारोह 1:50 बजे से शुरू होगा। इस दौरान राष्ट्रपति पीएचडी के 11, एमफिल के छह, यूजी के पांच और पीजी के 25 गोल्ड मेडलिस्टों को उपाधि और मेडल देकर सम्मानित कर सकती हैं। समाोह में डिग्री से नवाजे जाने वाले 709 अभ्यर्थियों सूचना दे दी गई है। हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य भी चला हुआ है।
अभ्यर्थियों से पंजीकरण के रूप में करीब 1,000 रुपये सिक्योरिटी ली जा रही है। इसे बाद में वापस कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के सीयू प्रशासन की ओर से समारोह में सम्मानित होनेवाले अभ्यर्थियों को गाउन सहित अन्य सामान दिया जाएगा। अगर कोई अभ्यर्थी इन्हें बाद में वापस नहीं करता है तो सिक्योरिटी के लिए रखे गए इन पैसों से काट कर शेष बचे पैसे उसे वापस कर दिए जाएंगे। रजिस्ट्रार प्रो. सुमन शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के छह मई को मनाए जाने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां चली हुई हैं। उन्होंने बताया कि डिग्री काॅलेज के सभागार में यह समारोह में 1.50 बजे से शुरू होगा।