फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बड़ोई मेले में पुरुषों के साथ महिलाओं के बीच होने वाली कुश्ती रहेगी आकर्षण का केंद्र

Mon, 29 Apr 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के साथ लगते गांव बड़ोई में तीन दिवसीय मेले का आयोजन मेला कमेटी के की ओर से 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक करवाया जाएगा। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दुकानों की अलॉटमेंट शुरू कर दी गई है। इस दौरान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जो भी मेले में दुकानदार दुकान लगाना चाहते हैं, वह आकर अपना प्लॉट बुक करवा सकता है। मेले में इस बार महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
विज्ञापन


वहीं, पुरुषों की कुश्ती फाइनल में विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 17 हजार रुपये नकद राशि दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों की रस्सा कूद प्रतियोगिता और कबड्डी की प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।। इसके लिए जो भी इच्छुक टीमें है, वे अपनी-अपनी एंट्री मेला कमेटी के पास जमा करवा सकती हैं। यह फ़ैसला मेला कमेटी के प्रधान बॉबी गोस्वामी की अध्यक्षता में लिया गया। उप प्रधान ईश्वर दास चौधरी, सेक्रेटरी रोहित शर्मा, कैशियर सुरिंदर लाडू, सुभाष लाडू , पूर्व मेला कमेटी प्रधान मदन गोस्वामी, पवन सुखवाल,अनीश दीक्षित , पंकज गोस्वामी, प्रीतम चंद, तिलक दीक्षित, अशोक भट्ट, अजीत प्रधान, अनूप ठाकुर, कामदेव गोस्वामी, पंकज ठाकुर, अंकुश ठाकुर, सुभाष चौहान, अमित चौहान और रवि दास मारकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें