फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

Fri, 05 May 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन
नौकरी के लिए साक्षात्कार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर ने सिक्योरिटी सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।

विज्ञापन


इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में आठ मई को उपरोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, नौ मई को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ और 10 मई को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव में सुबह साढ़े 10 बजे से पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

साक्षात्कार प्रात: साढ़े 10 बजे से आरंभ होंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 16000 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा। उनका कार्यस्थल बद्दी, परवाणू और चंडीगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें