फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala:धर्मशाला में सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता, पहली पारी में कुल्लू 268 रन पर आउट

Wed, 20 Mar 2024 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धर्मशाला में कुल्लू और ऊना के बीच शुरू हुआ। कुल्लू की पहली पारी 268 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
धर्मशाला में सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिवसीय वरिष्ठ अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में धर्मशाला में कुल्लू और ऊना के बीच शुरू हुआ। कुल्लू की पहली पारी 268 रन पर सिमट गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऊना ने एक विकेट खोकर 43 रन बना लिए हैं। बुधवार को टॉस जीतकर ऊना ने फील्डिंग चुनी। कुल्लू के अमित ठाकुर और विजय ने 43 रन की साझेदारी की। अंकुश बेदी की गेंद पर विजय ने 26 रनों के निजी स्कोर पर कैच दे दिया। वहीं 56 रन पर कुल्लू को अमित ठाकुर के रूप में दूसरा झटका लगा। 73 रनों के स्कोर पर घनश्याम के रूप में तीसरा झटका लगा। 72वें ओवर में कुल्लू 268 रनों पर आलआउट हो गई।

विज्ञापन


कुल्लू की ओर से रवि ठाकुर ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं यूतिश जम्वाल ने 54 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। अनूप ठाकुर ने 47 रनों का योगदान दिया। ऊना के महेश ठाकुर ने 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल्लू के चार खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। अंकुश बेदी और पंकज जसवाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। हार्तिक कालिया ने एक विकेट चटकाया।
ऊना की शुरूआत अच्छी नहीं रही। मात्र 10 रनों के स्कोर में दीप सिंह के रूप में पहला विकेट खोया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऊना के राघव बाली 17 रन और अंकित कलसी 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें