फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर को हराकर धर्मशाला कॉलेज ने जीती चैंपियन ट्रॉफी

Thu, 08 Dec 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में चल रही हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का अंतिम व फाइनल मैच धर्मशाला और बिलासपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में धर्मशाला ने मेजबान टीम को 41-31 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन


धर्मशाला को स्वर्ण पदक, बिलासपुर को रजत पदक और हमीरपुर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉक्टर ब्रिज लाल विनता ज्वाइंट डायरेक्टर हाइयर एजूकेशन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थानीय कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर राकेश भारद्वाज व कॉलेज स्टाफ  ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विनता ने कहा कि किसी भी खेल के आयोजन के लिए बिलासपुर से अच्छी जगह नहीं है।

कबड्डी के खेल का बिलासपुर से पुराना नाता रहा है। क्योंकि बिलासपुर ने कबड्डी खेल में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने कहा कि 4-5 साल पहले की कबड्डी में और आज की कबड्डी में काफी बदलाव आया है। आज की कबड्डी प्रोफेशनल हो चुकी है। उन्होंने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि 2020 में टोक्यो में होने वाली ओलंपिक खेलों में कबड्डी खेल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिलासपुर कॉलेज ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी, रीतू नेगी, निधि शर्मा सभी इसी कॉलेज की देन हैं। इस अवसर पर पीसी कटवाल, नीरज वर्मा, मीना वर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, हेमा ठाकुर, अंजलि भारद्वाज, जुखाला कॉलेज की प्राचार्य वसुंधरा भारद्वाज के साथ अन्य स्टाफ  व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें