फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: चंद्र कुमार बोले- भौगोलिक साक्ष्य पहाड़ों के खिसकने का दे रहे संदेश

Wed, 30 Aug 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला में प्रेसवार्ता में चंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में बारिश के कारण लोगों के घर संपत्ति तक खत्म हो गई है, लेकिन केंद्र से आर्थिक राहत के नाम पर भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिले के कोटला, नियागल से लेकर शाहपुर के तहत आने वाले क्षेत्रों में जमीन धंसने का मुख्य कारण भौगोलिक प्लेटों का खिसकना है। भौगोलिक साक्ष्य बता रहे हैं कि पहाड़ नीचे की तरफ खिसक रहे हैं। इससे एक बड़ा भूखंड नीचे की तरफ खिसक रहा है। इससे इन क्षेत्रों में कई जगह भूस्खलन के साथ मकान जमींदोज हो रहे हैं। धर्मशाला में प्रेसवार्ता में चंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में बारिश के कारण लोगों के घर संपत्ति तक खत्म हो गई है, लेकिन केंद्र से आर्थिक राहत के नाम पर भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अगर प्रदेश की मदद की है तो भाजपा नेता इस पर श्वेत पत्र जारी करें। हिमाचल और उत्तराखंड में बरसात से भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने अपनी संवेदनाएं तक नहीं दीं। इसके अलावा भाजपा नेता हेलिकाप्टरों में आए और तबाही का मंजर देख घूम फिर कर दिल्ली लौट गए। उन्होंने प्रदेश के सांसदों और नेता प्रतिपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सांसद और नेता प्रतिपक्ष केंद्रीय गृहमंत्री को ज्ञापन सौंप प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करवा पाए।

बांध प्रबंधन दे मुआवजा
उन्होंने प्रदेश के बांध प्रबंधकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पौंग बांध से छोड़े पानी से इंदौरा फतेहपुर के क्षेत्र में उपजाऊ फसल और घरों को नुकसान पहुंचा है। बांध प्रबंधनों की ओर से परियोजनाओं पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसका परिणाम है कि बिना सूचना के बांध के गेट खोल दिए जाते हैं। इससे नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि बांध प्रबंधनों से बात कर नुकसान का मुआवजा देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें