फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: भागसूनाग वाटरफॉल के पास मिला यूपी के पर्यटक का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

Thu, 05 Mar 2026 09:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

भागसूनाग वाटरफॉल के पास गुरुवार को उत्तर प्रदेश के एक पर्यटक का शव बरामद हुआ। मृतक दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने आया था।
विज्ञापन
पर्यटक का शव बरामद, जांच जारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अंतर्गत भागसूनाग वाटरफॉल के पास गुरुवार को उत्तर प्रदेश के एक पर्यटक का शव बरामद हुआ। मृतक दोस्तों के साथ धर्मशाला घूमने आया था। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी माैत हुई है। मृतक की पहचान राहुल (33) पुत्र लाल जी निवासी पुराना यशू बाजार, जंगल झझवां, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च को धर्मकोट बीट के फोरेस्ट गार्ड अंकु ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि वाटरफॉल से ऊपर स्थित कैफे से 250 मीटर ऊपर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


मौके पर वन मित्र अजय कुमार भी मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई आरंभ की। राहुल अपने मित्रों के साथ त्रियुंड के लिए ट्रैकिंग पर निकला था। उसके दोस्त ने पुलिस को बताया कि रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत कारणों की पुष्टि होगी। उधर, एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर धर्मशाला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें