फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: टोकरी में गोबर उठाकर विधानसभा परिसर में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले के तपोवन में बुधवार को भाजपा विधायकों ने शीत सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में गोबर की टोकरी उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
गोबर उठाकर भाजपा ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तपोवन में बुधवार को भाजपा विधायकों ने शीत सत्र के दूसरे दिन विधानसभा परिसर में गोबर की टोकरी उठाकर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को कांग्रेस की दो रुपये प्रतिकिलो गोबर खरीद की गारंटी पर घेरते हुए विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विस चुनाव से पूर्व किसानों को दो रुपये प्रतिकिलो गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। एक साल बाद भी किसानों से गोबर नहीं खरीदा।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि भाजपा यह सुनिश्चित कर रही है कि इस गारंटी को न लोग भूलेें और न ही कांग्रेस भूले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गारंटी देने से पूर्व सोचना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने दो रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। अब लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही फिर से झूठ बोल रहे हैं कि जल्द गोबर खरीदने का काम शुरू करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार का एक साल निकल गया, अब भाजपा नहीं चाहती कि एक दिन भी बर्बाद हो। इसलिए बार-बार सरकार को उनकी गारंटियों की याद दिला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने गोबर खरीद की गारंटी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां 1,300 करोड़ रुपये का गोबर घोटाला सामने आया। हिमाचल में भी गोबर खरीद की गारंटी देने वाले हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद सत्ता से बाहर हो गए। उनका गोबर मॉडल छत्तीसगढ़ में फेल हो गया, अब हिमाचल में भी फेल होने वाला है। भाजपा कांग्रेस को उनकी एक-एक गारंटी ध्यान में लाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस न तो पहले विश्वास के योग्य थी और न आने वाले समय में विश्वास के योग्य है। किसानों का गोबर धूप में सूख गया है, पिछले एक साल से किसानों ने खेतों में गोबर डालना इस उम्मीद से बंद कर दिया है कि सुक्खू भाई आएंगे और गोबर खरीदकर ले जाएंगे। अभी तक गोबर नहीं खरीदा। बता दें कि सत्र के पहले दिन भाजपा ने गारंटियों के एप्रिन पहनकर विस परिसर में प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें